फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Revolvers, including the theft of millions

लिपिक के घर से रिवाल्वर समेत लाखों की चोरी

Sun, 27 Sep 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 27 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Revolvers, including the theft of millions

उन्नाव। इलाहाबाद में शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक के सूने पड़े घर के ताले तोड़ चोरों ने लाइसेंसी रिवाल्वर सहित चार लाख रुपये, और जेवर पार कर दिए। घटना के समय लिपिक की पत्नी अपनी बेटी को बैंक का पेपर दिलाने चित्रकूट गई थी। रविवार शाम लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन


शहर के सिविल लाइंस स्थित शिव विहार कालोनी निवासी राजेश कुमार पांडेय का कुछ महीने पहले इलाहाबाद तबादला हो गया था। उनकी पत्नी मनीषा पांडेय, बेटी हर्षिता और बेटे हर्षित के साथ यहीं रह रही हैं। शनिवार को मनीषा अपनी बेटी को बैंक का पेपर दिलाने के लिए चित्रकूट गईं थीं। घर पर अकेले होने के कारण बेटे को बंदूहार मोहल्ला निवासी अपने एक परिचित शिवशंकर शुक्ला के यहां छोड़ गई थीं।
विज्ञापन


रविवार को पेपर दिलाने के बाद मनीषा घर लौटीं तो कमरे और अलमारी के ताले टूटा और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। पीड़िता के मुताबिक चोर अलमारी में रखा रिवाल्वर, चार लाख रुपये और करीब तीन लाख के जेवर व अन्य कीमती सामान ले गए हैं। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है। तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed