फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Retired officer trapped in chargesheet after filing a report on the deceased

रिपोर्ट दर्ज होने के 21 माह पहले हो चुकी थी वसीम की मौत

Fri, 27 May 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Retired officer trapped in chargesheet after filing a report on the deceased
उन्नाव। पुलिस कितनी पारदर्शिता के साथ विवेचना करती है, इसका उदाहरण औरास में दो साल पहले मारपीट के मामले में दर्ज की गई रिपोर्ट और चार्जशीट में सामने आया है। 21 माह पहले जिस युवक की मौत हो गई थी, पुलिस ने पहले उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की फिर चार्जशीट भी लगा दी। कोर्ट में मामला पकड़ में आया तो विवेचक के खिलाफ जज ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए। सेवानिवृत्ति के बाद मामले की विवेचना करने वाले दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

औरास कस्बे के मुरव्वनटोला निवासी हेमनाथ ने 20 मार्च 2020 को पड़ोस में रहने वाले सगे भाई मजीद, शाजिद, वसीम व उनके पिता के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों में वसीम की पांच मई 2018 को मौत हो चुकी थी। विवेचना कर रहे दरोगा सुरेश चंद्र ने वसीम को जीवित दर्शा 16 अप्रैल 2020 को चार्जशीट लगा दी। मृतक वसीम के पिता अनवर ने कोर्ट को शिकायती पत्र देकर विवेचक पर गंभीर आरोप लगाए। कोर्ट ने मामले को संज्ञान लेकर विवेचक दरोगा सुरेश चंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। एसओ संजीव शाक्य ने बताया कि दरोगा सुरेश चंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच दरोगा अमर सिंह को दी गई है। बताया कि आरोपी दरोगा सुरेश चंद्र 30 जुलाई 2020 को सेवानिवृत्त हो चुके है। उन्हें बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed