फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Reported dead in ration card, villager wandering to prove alive

Unnao News: राशनकार्ड में कर दिया मृत, जिंदा साबित करने को भटक रहा ग्रामीण

Sat, 01 Feb 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Reported dead in ration card, villager wandering to prove alive
पुरवा। राशनकार्ड में मृत दर्शाया गया ग्रामीण खुद को जिंदा साबित करने के लिए अफसरों की चौखट नाप रहा है। आपूर्ति विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही से ग्रामीण का नया राशनकार्ड नहीं बन रहा है।
विज्ञापन

पुरवा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम गौरांग राठी के सामने ठकुराइन खेड़ा निवासी रामू पहुंचा। रामू ने शिकायतीपत्र में बताया कि वह अपने परिवार सहित माता-पिता से अलग रहता है। उसकी माता के नाम राशनकार्ड बना है। उसमें उसका नाम दर्ज था लेकिन आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कार्ड में उसे मृत दर्शा दिया। इसके चलते उसका नया राशनकार्ड नहीं बन पा रहा है। वह खुद को जिंदा साबित करने के लिए भटक रहा है।
विज्ञापन

नगर के कटरा सभासद विशाल विमल ने कस्बे के लोगों रानी, गौरव, पप्पू व सूरज आदि की ओर से दिए शिकायतीपत्र में बताया कि मोहल्ले में बिजली पोल नहीं हैं। लोग बांस बल्लियों व घरों की निकली सरिया में तार फंसाकर ले गए हैं। बनिगांव के प्रमोद कुमार शिकायतीपत्र में बताया कि गांव में 137 शौचालय कागजों पर बनाकर 17.88 लाख रुपये निकाले गए। जांच में पुष्टि भी हुई लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। डीएम ने डीपीआरओ को बुलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीखेड़ा के उदयपाल ने कहा कि टंकी का पाइप फटने से पानी रास्ते में बह रहा है। इस दौरान कुल 162 शिकायतों में मौके पर सात का ही निस्तारण हो सका। डीएम ने कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में मन्नो, रामदुलारी, सीमा को पांच-पांच लाख रुपये का प्रमाणपत्र दिया। दैवीय आपदा में शकुंतला, निर्मला को चार-चार लाख का पत्र दिया। परिसर में बाल मेला एवं टीएलएम प्रदर्शनी में यूपीएस बेवल के कक्षा सात के छात्र करन की बनाई गई कारवेट गन को देखा और हौसला बढ़ाया। एसपी दीपक भूकर, एसडीएम उदित नारायण सेंगर, सीओ अजय सिंह, तहसीलदार साक्षी राय व बीडीओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
------------------
आवास दिलाने की मांग
पाटन/हसनगंज। सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने पाटन तहसील में शिकायतें सुनीं। उनके पास 110 प्रार्थनापत्र आए, जिनमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। ग्राम अकबरपुर के दिव्यांग पंकज कुमार ने प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने की मांग की। एसडीएम रणवीर सिंह, तहसीलदार अरसला नाज, नायब तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। हसनगंज में कुल 125 प्रार्थनापत्रों में भूमिधरी व पैमाइश के सात मामलों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार आशुतोष पांडेय व बीडीओ अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)

-------------------
आवास योजना में अपात्रों को शामिल करने का आरोप
बांगरमऊ/सफीपुर। एसडीएम नम्रता सिंह ने बांगरमऊ तहसील में शिकायतें सुनीं। उनके समक्ष 48 शिकायतीपत्र पहुंचे। आठ का मौके पर निस्तारण हुआ। कांटा गुलजारपुर निवासी जब्बार खान, सबीहा, निरंजन, रामकुमार, किशोरी, राम सुमेर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों को शामिल किए जाने का आरोप लगाकर जांच की मांग की। सफीपुर में एडीएम न्यायिक विकास कुमार के पास 66 शिकायतीपत्र पहुंचे। दो का निस्तारण हुआ। वहीं, एडीएम ने तहसील पहुंचकर रजिस्टरों का रखरखाव देखा। भूलेख अनुभाग में राजस्व की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। दीवारों पर लटके तारों और जालों को देख साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed