{"_id":"6893ad33a3a948aca0031542","slug":"report-of-fraud-on-four-including-land-buyer-on-court-orders-unnao-news-c-221-1-uno1001-135111-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: न्यायालय के आदेश पर जमीन के खरीदार सहित चार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: न्यायालय के आदेश पर जमीन के खरीदार सहित चार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
Thu, 07 Aug 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों पर तीन बीघा जमीन की धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के ऊंचाद्वार गांव निवासी सुंदारा उर्फ गंगादेई ने एसीजेएम न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। बताया कि बीबीपुर चिरियारी गांव के बाहर उनकी तीन बीघा जमीन है। उसे बेचने के लिए क्षेत्र के बाराखेड़ा गांव निवासी उदयवीर, हरिपाल और आशुतोष से बात हुई। इसके बाद लखनऊ के थाना बंथरा निवासी जितेंद्र थारू से सौदा तय होने पर छह अक्तूबर 2023 को 47,65000 में जमीन बेच दी। खरीदार जितेंद्र थारू ने सबरजिस्ट्रार के यहां जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली, लेकिन रजिस्ट्री के समय 20 हजार नकद और 20-20 लाख के दो चेक और एक चेक 7,65,000 का दिया। चेक जब बैंक में लगाए तो तीनों बाउंस हो गए। पीड़िता का आरोप है कि रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर भगा दिया। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जितेंद्र थारू, उदयवीर, हरीपाल और आशुतोष रावत पर धोखाधड़ी और जान-माल की धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।