{"_id":"65984eba85507051560c5417","slug":"registration-of-school-van-that-met-with-accident-suspended-seized-unnao-news-c-221-1-sknp1054-8202-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूल वैन का पंजीयन निलंबित, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूल वैन का पंजीयन निलंबित, सीज
Sat, 06 Jan 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बीघापुर-पुरवा मार्ग पर काजीखेड़ा के पास 26 दिसंबर को दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूल वैन का एआरटीओ ने पंजीयन निलंबित करते हुए उसे सीज कर दिया है। मालूम हो कि हादसे में चालक सहित नौ बच्चे घायल हुए थे। जांच में वैन का फिटनेस नहीं मिला और निजी उपयोग में पंजीकृत इस वाहन का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था। एसडीएम ने स्कूल प्रबंधक को भी बिना अनुमति वाहन लगाने का दोषी पाते हुए नोटिस दिया है।
पुरवा कस्बा स्थित न्यू सिटी मॉडर्न पब्लिक स्कूल के नौ छात्रों को लेकर चक जमालपुर निवासी वैन चालक दीपक 26 दिसंबर की सुबह स्कूल जा रहा था। बीघापुर-पुरवा मार्ग पर काजीखेड़ा के पास वैन चालक वाहन चलाते समय फोन किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान सामने आ रहे डंपर से टक्कर हो गई थी। हादसे में नौ छात्र और वैन चालक घायल हो गया था। घटना में एआरटीओ प्रशासन आदित्य कुमार त्रिपाठी ने जांच की तो वैन का पंजीयन निजी उपयोग में दर्ज पाया गया, जबकि इसका व्यवसायिक उपयोग स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में किया जा रहा था। उन्होंने वैन का पंजीयन निलंबित करते हुए सीज कर दिया है। वहीं पुरवा एसडीएम रनवीर सिंह ने स्कूल प्रबंधक रामनरेश मौर्य को नोटिस भेजा है। उन्होंने बिना अनुमति वैन को स्कूल में संबद्ध करने का जवाब मांगा है। एसडीएम ने बताया कि वैन स्वामी और स्कूल प्रबंधक दोनों ही दोषी हैं। दोनों को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।