फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Recognition up to five, inter colleges are running, notice to 31 managers

Unnao News: मान्यता पांच तक, संचालित कर रहे इंटर कॉलेज, 31 प्रबंधकों को नोटिस

Tue, 19 Nov 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Recognition up to five, inter colleges are running, notice to 31 managers
उन्नाव। कक्षा पांच की मान्यता लेकर इंटरमीडिएट तक की कक्षाओं का संचालन करने वाले 31 स्कूलों के प्रबंधकों को डीआईओएस ने नोटिस जारी किए हैं। तत्काल प्रभाव से संचालन बंद कर छात्रों का जिस स्कूल से पंजीकरण है, वहीं भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में अमान्य तरीके से कक्षाओं का संचालन कर प्रबंधक मनमानी कमाई कर रहे हैं। उनके स्कूल की मान्यता तो पांच तक होती है लेकिन वह इंटरमीडिएट तक के छात्रों को पढ़ाते हैं। बाद में पंजीकरण वाले स्कूलों के प्रबंधकों से मिलकर उन्हीं स्कूल में पंजीकरण कराते हैं। छात्रों से पूरी फीस के साथ पढ़ाने का खर्च अलग से लेते हैं। डीआईओएस ने जब इन स्कूलों की जांच की तो हकीकत सामने आई। इसमें पुरवा में दो, हसनगंज में पांच, सफीपुर में दो, बांगरमऊ में 12 और सदर क्षेत्र में 10 ऐसे स्कूल मिले हैं, जिनकी मान्यता या तो कक्षा पांच तक है या आठ तक, लेकिन वह कक्षाएं इंटरमीडिएट तक संचालित करते मिले। जांच में छात्रों का पंजीकरण किसी दूसरे स्कूल का मिला है। सभी को नोटिस जारी किया गया है। डीआईओएस एसपी सिंह ने बताया कि प्रबंधकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही छात्रों का जिस स्कूल में पंजीकरण है वहां भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed