फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   rauma Center will start in two weeks

दो सप्ताह में शुरू होगा ट्रामा सेंटर

Mon, 09 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 09 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
rauma Center will start in two weeks
ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग का निरीक्षण करते मेडिकल केयर निदेशक डॉ. बद्री विशाल। - फोटो : अमर उजाला
 जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर भवन का मेडिकल केयर निदेशक ने  रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिल्डिंग में पानी व चैनलों की व्यवस्था देखी। साथ ही प्लास्टर रूम व ओटी में मरीजों की सुविधा के लिए बनने वाला प्लेटफार्म भी देखा। उन्हाेंने कुछ कमियां दुरुस्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन


मेडिकल केयर निदेशक डॉ. बद्री विशाल दोपहर एक बजे जिला अस्पताल पहुंचे। इनके अचानक पहुंचने पर अधिकारी व कर्मचारी सकते में आ गए।  निदेशक अस्पताल के अंदर न जाकर सीधे ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग देखने पहुंच गए। बिल्डिंग के अंदर सीटी स्केन  की मशीन रखने की जगह न होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने  कार्यदायी संस्था से बात करने के लिए कहा।
विज्ञापन


निदेशक डॉ. बद्री विशाल ने बताया कि ट्रामा सेंटर की शुरुआत दो सप्ताह के अंदर करनी है। इस बिल्डिंग में दिक्कत आती है तो परिसर में बन रही इमरजेंसी की बिल्डिंग में उसे संचालित कराया जाएगा। इसके लिए निदेशालय में अनुमति लेने के साथ ही जिले के अधिकारियों से भी वार्ता की जाएगी। एक जगह दो इमरजेंसी नहीं हो सकतीं। उन्होंने बताया कि कुछ कमियां मिली हैं।  सुधार कराने के लिए कार्यदायी संस्था से कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोग्य निधि की दी जानकारी
उन्नाव। निदेशक डॉ. बद्री विशाल ने बताया कि गरीब परिवार के जो मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं, उन्हें आरोग्य निधि से उपचार कराने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मदद स्वास्थ्य निदेशालय से मिलती है। उसके बाद भी यदि बीमारी सही नहीं होती और उसे पैसे की जरूरत हो तो मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता मिल सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed