फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Python in school, panic among students

Unnao News: स्कूल में अजगर, छात्रों में मची भगदड़

Wed, 09 Aug 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Python in school, panic among students

विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कैथोली स्थित कंपोजिट विद्यालय में अजगर निकलने से अफरा तफरी मच गई। शिक्षकों ने वन विभाग को जानकारी दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। बाद में शिक्षकों ने उसे एक बड़े डिब्बे में बंद कर जंगल में छोड़ दिया।

कैथोली स्थित कंपोजिट विद्यालय में 200 छात्र-छात्राएं हैं। मंगलवार को इस विद्यालय के कक्षा छह के क्लास रूम में सुबह एक फिट लंबा अजगर का बच्चा दिखा। सांप को देखकर छात्रों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

शिक्षकों के भी हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन छात्रों को क्लास से बाहर निकाला गया और वन विभाग को सूचना दी लेकिन काफी देर तक किसी के न पहुंचने पर दोपहर को शिक्षकों ने अजगर के बच्चे को एक बड़े डिब्बे में बंद किया और गांव से दूर जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रभारी शिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि परिसर में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश में इन गड्डों से जहरीले कीड़े निकलते रहते हैं। बताया कि अजगर निकलने के बाद सभी गड्ढों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed