फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pt. Pratap Narain Mishra's 160th anniversary.

पं. प्रताप नारायण मिश्र की 160वीं जयंती।

Thu, 24 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 24 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pt. Pratap Narain Mishra's 160th anniversary.

अचलगंज। उन्नाव की धरती ने जहां चंद्रशेखर आजाद व राजाराव रामबक्श सिंह जैसे रणबांकुरे दिए हैं वहीं कलम की ताकत के धनी पं. प्रताप नारायन मिश्र जैसे साहित्यकार को भी जन्मा है। इस धरती का नाम पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर भी सम्मान के साथ लिया जाता है। ये बातें पं. प्रताप नारायन मिश्र की 160वीं जयंती पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लखनऊ के महापौर डॉ. दिनेश शर्मा ने कही। वह गुरुवार को साहित्यकार के पैतृक गांव बैजेगांव बेथर में स्थित पं. प्रताप नारायन मिश्र स्मारक समिति द्वारा आयोजित समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि समिति के लोग आज भी जिले की संस्कृति को संजोए हुए हैं। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों को करने में मिश्र परिवार का पूरा सहयोग रहता है और वह लोग ही इस कार्यक्रम को प्रतिवर्ष की भांति भव्यता से आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व सांसद देवीबक्श सिंह, सुंदरलाल लोधी, एमएलसी अरुण पाठक, रामचंद्र गुप्ता, कमल तिवारी, सतीश पांडे, रमेश चंद्र लोधी, दिनेश शुक्ल, सिद्धार्थ तिवारी प्रधान आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान रामलखन तिवारी व पंकज तिवारी ने आल्हा गायन से भावविभोर कर दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान हरिसहाय मिश्र, शिव संतोष मिश्र, रविसहाय मिश्र, ज्ञानी सिंह, अंकित मिश्र, सुधाकर बाजपेई, उमानिवास बाजपेई, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed