{"_id":"6ac69f92af6e4923290b2b4f","slug":"prv-vehicle-overturned-after-going-out-of-control-sub-commander-and-driver-injured-unnao-news-c-221-1-uno1001-159075-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पीआरवी वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, सब कमांडर और चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पीआरवी वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, सब कमांडर और चालक घायल
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र में विवाद की सूचना पर जा रहा पीआरवी वाहन अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। इसमें पीआरवी टीम के सब कमांडर रामदुलारे और चालक हेड कांस्टेबल विनय ऋषिश्वर घायल हो गए।
माखी थानाक्षेत्र के लगलेसरपुर गांव निवासी राजदुलारी का पड़ोसी से जमीन विवाद चल रहा है। बुधवार को उनकी सूचना पर पीआरवी वाहन संख्या 6599 मौके पर जा रहा था। रऊकरना-रसूलाबाद मार्ग पर बाबाखेडा गांव के पहले पुलिया के पास सड़क खराब होने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वाहन को निकलवाकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।