फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Priyr-Bithur build bridges, fill in the following month sprint

परियर-बिठूर पुल तैयार, अगले माह से भरिए फर्राटा

Mon, 23 May 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 23 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Priyr-Bithur build bridges, fill in the following month sprint
आवागमन के लिए तैयार हो रहा पुल - फोटो : अमर उजाला
बिठूर (कानपुर) से परियर के बीच दो किलोमीटर लंबा पुल बनकर लगभग तैयार है।  संभवत: अगले माह से इस पर लोग फर्राटा भरना शुरू कर देंगे। पुल से आवागमन चालू होते ही क्षेत्र के तीन सैकड़ा गांवों के हजारों किसानों, छात्रों व अन्य लोगों को खासा फायदा होगा। यह कानपुर महानगर से सीधे जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


वर्ष 2007 में 35 करोड़ रुपये की लागत से परियर से बिठूर के बीच लगभग दो किलोमीटर लंबे पुल का शिलान्यास सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने किया था। उस समय इसकी लंबाई 940.36 मीटर आंकी गई थी। पांच साल यानी वर्ष 2012 में पुल बनकर तैयार हो जाना था । वर्ष 2010 में गंगा नदी में बाढ़ आ गई। इससे उस समय काम ठप हो गया था। बाढ़ के बाद काम चालू हुआ। जांच पड़ताल के बाद पुल की लंबाई 1.75 किलोमीटर और बढ़ा दी गई। यह पुल आवागमन के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है।
विज्ञापन


बकाया औपचारिकताओं को कार्यदायी संस्था इस माह के अंत  पूरा कर लेने का दावा का रही है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो इस पुल का उद्घाटन 5 जून को हो सकता है। इसके लिए लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव उन्नाव आ सकते हैं। कैबिनेट मंत्री के आने की संभावना को देखते हुए पुल के आवागमन में आ रही छोटी-मोटी  दिक्कतों को  दूर करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed