फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Principal Secretary inspected the district hospital

प्रमुख सचिव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Sat, 11 Jul 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary inspected the district hospital
उन्नाव। प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव ने नगरीय क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान प्रमुख सचिव द्वारा वार्ड संख्या-27 आवास विकास बी ब्लॉक चंद्रशेखर आजाद नगर का भ्रमण कर साफ -सफ ाई व चूने का छिड़काव देखा। गलियों में सैनिटाइजेशन पर संतोष जताया।
विज्ञापन

इसके बाद वार्ड संख्या 6 सिविल लाइन मध्य के मोहल्ला पूरबखेड़ा (मलिन बस्ती) का निरीक्षण किया। जल निगम द्वारा अमृत योजना के तहत पेयजल को डाली जा रही पाइप लाइनों का कार्य तुरंत पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड को मलिन बस्तियों में विद्युत पोल स्थापित कराने को कहा। इसके अतिरिक्त एक खराब हैंडपंप को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक घरों में जाकर व्यक्तियों से उनका हाल जाना। इसके बाद प्रमुख सचिव उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां कोविड-19 हेल्प डेस्क पर पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मल स्कैनर आदि व्यवस्थाओं को देखा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका अंजू दुबे से महिलाओं की डिलीवरी व कोविड हेल्प डेस्क से संबंधित जानकारी ली। वार्ड नंबर 1 में जाकर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा। औषधि वितरण कक्ष के निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed