फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

साइकिल दौड़ी, मुरझा गया कमल

Wed, 05 May 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए सपा के सदस्यों की संख्या सबसे अधिक 19 है। यह हाल तो तब रहा जब जिले की छह विधानसभा सीटों में से पांच पर भाजपा काबिज है। सांसद भी भाजपा का है। सपा का जिले में एक भी विधायक नहीं है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले में सपा का दबदबा रहा था। छह विधानसभा सीटों में से पांच पर सपा और एक पर बसपा का कब्जा बरकरार रहा था। 2017 के चुनाव में परिवर्तन की लहर में जिले में भगवा परचम लहराया था। छह में से पांच पर भाजपा और एक पर बसपा का कब्जा रहा था। सांसद साक्षी महाराज 2014 और 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते। अब जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में भाजपा मात खा गई। भाजपा के 51 समर्थित प्रत्याशियों में से सिर्फ आठ ही जीत पाए। सपा ने 40 प्रत्याशियों को समर्थन दिया था। इनमें 19 की जीत हुई है। हालत यह है कि भाजपा के विधायक अपने ही विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को नहीं जिता पाए।
विज्ञापन

घातक रहा अति विश्वास
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि भाजपाइयों के लिए उनका अति विश्वास घातक बन गया। आगामी विधानसभा चुनाव का रिहर्सल माने जा रहे इन पंचायत चुनाव के नतीजे भाजपा के गिरते ग्राफ की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं सपा की बढ़त पुराने गढ़ में फिर पैठ बनाने की कोशिशों का नतीजा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed