फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सहेली की फोटो लगी आईडी से एपीके फाइल खोलते ही खाते से 85 हजार पार

Sat, 05 Sep 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। इंस्टाग्राम पर सहेली की फर्जी आईडी से आए ट्रेडिंग मैसेज पर भरोसा करना युवती को महंगा पड़ गया। जालसाजों ने एपीके फाइल भेजकर उसके खाते से करीब 85 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के हिरन नगर निवासी वैशाली पांडेय ने पुलिस को बताया कि नौ अप्रैल को इंस्टाग्राम पर ट्रेडिंग का संदेश मिला। मैसेज भेजने वाली आईडी पर उसकी सहेली अंशिका तिवारी की फोटो लगी थी। वैशाली ने इसे सहेली की आईडी समझकर संदेश पर भरोसा कर लिया। जालसाजों ने ट्रेडिंग के नाम पर एपीके फाइल भेजी। वैशाली ने जैसे ही फाइल खोली, एक लिंक खुल गया। इसमें उसका नाम, बैंक खाता संख्या समेत अन्य जानकारी पहले से दर्ज थी। इसके बाद खाते से पहले 10 हजार रुपये कटे। कुछ देर बाद 10 हजार, 20 हजार और 15 हजार करके 85 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन

लगातार रकम कटने का सिलसिला जारी देखकर वैशाली को साइबर ठगी का एहसास हुआ। तत्काल मोबाइल फोन बंद कर राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पोर्टल पर ठगी की रकम फिलहाल होल्ड दिख रही है। पीड़िता ने पुलिस से होल्ड रकम वापस दिलाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि साइबर टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed