फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police woke up after three murders in a month

Unnao News: एक माह में हत्या की तीन वारदातों के बाद जागी पुलिस

Mon, 08 Dec 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police woke up after three murders in a month
फोटो-5-जन चौपाल में जनता से संवाद करते सीओ मधुपनाथ मिश्रा। संवाद
विज्ञापन


-सीओ ने जन चौपाल में लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
अचलगंज। एक माह के अंदर नेवरना चौकी के एक किमी दायरे में हुईं तीन हत्या की वारदातों ने पुलिस प्रशासन को सोचने पर विवश कर दिया। रविवार को बीघापुर सीओ ने बड़ौरा गांव में जन चौपाल लगा कर जनता से संवाद स्थापित किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ सहयोग की अपील की।
रविवार को सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा व एसओ बृजेश कुमार शुक्ल ने पुलिस बल के साथ बड़ौरा गांव में जन चौपाल लगाई। सीओ ने कहा कि छोटे-मोटे झगड़ों को गांव स्तर पर ही सुलझाने के प्रयास करने चाहिए। यदि निपटारा नहीं हो पा रहा है तो पुलिस की मदद ली जा सकती है। किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क कर सूचना दें।
विज्ञापन

महिला हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के प्रति सख्त है। किसी के भी साथ कोई घटना होती है तो वह तुरंत हेल्प लाइन नंबरों के जरिए पुलिस की मदद ले सकता है। नेवरना चौकी प्रभारी ऋषि कपूर व ग्राम सुरक्षा समिति सदस्यों के साथ अन्य ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में हुई हत्या की वारदातों पर एक नजर
-छह नवंबर को बड़ौरा निवासी लाला उर्फ नरेंद्र को चौकी से महज डेढ़ किमी दूर बीच गांव में ही में खंभे में बांध कर पीट-पीट मौत के घाट उतर दिया गया था। घंटों चली इस मारपीट की घटना के बावजूद पुलिस समय से नहीं पहुंच सकी थी।

-13 नवंबर की शाम कचहरी से वापस लौट रहे लालीहार निवासी अधिवक्ता के बाइक सवार मुंशी गोविंद यादव की चौकी से महज सौ मीटर दूरी पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
-तीन दिसंबर को बड़ौरा गांव में मनोज का चार दिन पुराना शव मुख्य मार्ग पर बने उसी के घर में चारपाई पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed