फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pokeland machine and three dumper seas engaged in soil mining

Unnao News: मिट्टी खनन में लगी पोकलैंड मशीन व तीन डंपर सीज

Sun, 04 Jun 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 04 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pokeland machine and three dumper seas engaged in soil mining
फोटो-19परिचय-खनन स्थल पर जांच करते तहसीलदार दिलीप कुमार।
विज्ञापन

मिट्टी खनन में लगी पोकलैंड मशीन व तीन डंपर सीज
-बिना अनुमति के खोदी जा रही थी मिट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटामुजावर। थाना क्षेत्र के अटवा गांव में खनन कर रही पोकलैंड मशीन की सूचना पर तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद मौके से पोकलैंड मशीन और तीन डंपर को सीज करा दिया।

बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के अटवा गांव निवासी गोविंद सिंह की भूमि पर पोकलैंड मशीन से मिट्टी खनन कर डंपरों से गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में ले जाई जा रही थी। जिसकी सूचना एसडीएम उदित नारायण सेंगर को मिली। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार दिलीप कुमार क्षेत्रीय लेखपाल हिमांशु साहू और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह देख डंपर चालकों में हडक़ंप मच गया और मौके पर ही मिट्टी पलट दी। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि मिट्टी खनन की कोई अनुमति नहीं ली गई है। मौके से तीन डंपर और एक पोकलैंड मशीन को सीज कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि बिना अनुमति के भूमि पर 192 घन मीटर मिट्टी का खनन पाया गया। मौके पर कोई अनुमतिपत्र नहीं दिखाया गया है। वाहनों को सीज करके आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed