{"_id":"6ab9719d4790c8939f0866fa","slug":"pm-shri-digital-libraries-exist-only-on-paper-unnao-news-c-221-1-uno1001-158497-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कागजों पर चल रही पीएमश्री की डिजिटल लाइब्रेरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कागजों पर चल रही पीएमश्री की डिजिटल लाइब्रेरियां
विज्ञापन
उन्नाव। पीएम श्री स्कूलों में बनी डिजिटल लाइब्रेरियों का संचालन कागजों पर ही हो रहा है। लाखों रुपये खर्च कर बनी इन लाइब्रेरी में छात्रों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसका खुलासा शासन स्तर से की गई समीक्षा में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन स्कूलों में लाइब्रेरी का संचालन नहीं पाया गया। शासन स्तर से हुई समीक्षा के बाद बीएसए ने इन ब्लॉकों के बीईओ को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
जिले के दस ब्लॉकों में फतेहपुर चौरासी के उच्च प्राथमिक स्कूल भड़सर नौसहरा कंपोजिट, झूलूमऊ उच्च प्राथमिक स्कूल, असोहा में मेदपुर कंपोजिट, पुरवा में बनिगांव कंपोजिट, हसनगंज में सेमरामऊ कंपोजिट, मियागंज में आसीवन पश्चिम कंपोजिट, सफीपुर में ओसियां कंपोजिट, सिकंदरपुर सरोसी में गगनीखेड़ा कंपोजिट, ममनापुर कंपोजिट, हिलौली में हिमीखेड़ा और मवई कंपोजिट, पुरवा में पासाखेड़ा कंपोजिट स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी संचालित है।
लाइब्रेरी के जरिये छात्रों के पढ़ने की आदत का विकास करने के लिए कंप्यूटर, टेबलेट या स्क्रीन पर एनिमेशन, चित्रों और ऑडियो-विजुअल कहानियों के माध्यम से बच्चों में पढ़ने की रुचि जगाना है। डिजिटल किताबों में दी गई ‘रीड अलॉउड’ (बोलकर पढ़ने) और ऑडियो सुविधाओं से बच्चों का उच्चारण और भाषा कौशल बेहतर करना है।
विज्ञापन
हालांकि विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरियों का संचालन नहीं हो रहा है। बीएसए शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी का नियमित प्रयोग करते हुए शत-प्रतिशत क्रियाशील कराने को कहा गया है।