फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pickup overturned after hitting Bolero on expressway, four injured

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर बोलेरो को टक्कर मार पलटी पिकअप, चार घायल

Sun, 13 Jul 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 13 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturned after hitting Bolero on expressway, four injured
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 12 बजे सड़क घेर कर खड़ी बोलेरो हटवाने के लिए यूपीडा की गश्ती टीम पहुंची। इस बीच आलू लदा लोडर (पिकअप) खड़ी बोलेरो से टकरा गया। तेज टक्कर होने से आगे खड़ी यूपीडा का गश्ती वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया और लोडर पलट गया। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोग और रेस्क्यू टीम का एक सदस्य घायल हो गया।
विज्ञापन

अयोध्या के थाना अमानीगंज के गांव कंजी निवासी 32 वर्षीय चालक पंकज तिवारी पुत्र अशोक कुमार बोलेरो से लखनऊ होकर आगरा जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के आलमऊ सराय गांव के पास वह गाड़ी रोक कर खड़े हो गए। यूपीडा की गश्ती टीम गलत तरीके से खड़ी बोलेरो को हटवाने पहुंची। चालक बोलेरो हटा रहा था, तभी पीछे से आया आलू लदे लोडर ने बोलेरो में टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो आगे बढ़ी और यूपीड़ा के गश्ती वाहन से टकरा गई। टकराने के बाद लोडर पलट गया। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बोलेरो सवार कानपुर के थाना बिल्हौर के गांव गोजियापुर निवासी रंजीत कुमार (29) पुत्र गुरुवचन, पिकअप चालक अमन (36) पुत्र परदेशी तथा उसका साथी नानामऊ बिल्हौर निवासी अभिषेक (39) पुत्र कैलाश के अलावा यूपीडा गश्ती दल के कर्मचारी धर्मपाल सिंह (42) घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरवी ने एंबुलेंस से चारों घायलों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। उसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से रास्ते से हटाया गया। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि बोलेरो, पिकअप और यूपीडा के वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed