{"_id":"6950baab715900ba5b99fd8ceea21596","slug":"physical-teachers-to-be-appointed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक टीचरों के पद पर नियुक्ति की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक टीचरों के पद पर नियुक्ति की जाए
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छियालिस हजार शारीरिक टीचरों की स्थाई नियुक्ति को लेकर प्रशिक्षित बीपीएड डिग्री धारकों ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री को ज्ञापन दिया।
संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्वजीत द्विवेदी ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 46 हजार शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। प्रदेश सरकार के सचिव सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए वर्ष 2011 में शासनादेश भी जारी किया जा चुका है।
इसमें कहा गया था कि शारीरिक शिक्षकों के पद सृजित कर स्थाई नियुक्ति की जाएगी, लेकिन आज तक इस पर कोई क्रियान्वयन नहीं हुआ।
9 अप्रैल बेसिक शिक्षा सचिव ने बताया है कि 15 फरवरी 2015 को एनसीटीई भारत सरकार को शारीरिक टीचरों के स्थाई पद सृजित करने के लिए पत्र मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से अनुमति दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में इकबाल, नीरज कुमार श्रीवास्तव, गिरीश यादव, धर्मेंद्र, संता बहादुर आदि शामिल थे।