फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   paryavekchak suspended due to irrisponsbility in vaccine distribution

ैक्सीन वितरण में लापरवाही पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक निलंबित

Mon, 19 Sep 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
paryavekchak suspended due to irrisponsbility in vaccine distribution
उन्नाव। पल्स पोलियो अभियान के दौरान वैक्सीन वितरण में लापरवाही मिलने पर सीएमओ ने सिकंदरपुर सरोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य पर्यवेक्षक को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई की रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजी है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर रमाशंकर तिवारी तैनात थे। रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई थी। आरोप है कि स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ने समय से वैक्सीन का वितरण नहीं किया। इसके कारण स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं अभियान से संबधित प्रपत्रों को भी समय से स्थल तक नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन

सोमवार को भी पर्यवेक्षक बिना जानकारी दिए ड्यूटी से नदारद हो गए। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक की लापरवाही से पल्स पोलियो अभियान का संचालन सही से नहीं हो पाया। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि स्वास्थ्य पर्यवेक्षक का निलंबन कर महानिदेशक परिवार कल्याण को पत्र भेजा है। इसकी तैनाती किसी दूरस्थ जिले में करने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed