फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Panchayat election: Jalebi, Samosa seized, made for distribution by prime claimant, report on 10

पंचायत चुनाव : प्रधान पद के दावेदार ने बांटने के लिए बनवाईं जलेबी और समोसा, सामान जब्त, 10 पर रिपोर्ट

Sun, 11 Apr 2021 01:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Apr 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Panchayat election: Jalebi, Samosa seized, made for distribution by prime claimant, report on 10
समोसा जलेबी - फोटो : amar ujala
उन्नाव के हसनगंज के पिछवाड़ा गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए तैयार कराई गई जलेबी व समोसा पुलिस ने जब्त कर लिया। दावेदार समेत 10 के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी को पाबंद भी किया गया। गांव निवासी राजू प्रधान पद का दावेदार है।
विज्ञापन


शनिवार को मतदाताओं में बंटवाने के लिए उसने जलेबी व समोसा बनवाए थे। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा व अपराध निरीक्षक संजीव यादव मौके पर पहुंचे और पैक रखी दो क्विंटल जलेबी व एक हजार समोसे के साथ भट्ठी, मैदा, घी व सिलिंडर जब्त कर लिया। सीओ राजकुमार शुक्ला ने बताया कि आचार संहिता व कोविड नियमों के उल्लंघन पर दावेदार सहित 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


धमकी देते वीडियो वायरल  
अचलगंज में असलहा लहराते हुए प्रधानी का चुनाव न लड़ने की धमकी देते वीडियो वायरल करने वाले युवक पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिकंदरपुर कर्ण के बेथर गांव के संजीव तिवारी ने गांव के अजय कुमार उर्फ कल्लू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया था कि शुक्रवार शाम अजय कुमार ने उसके व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा था। इसमें वह अपने हाथ में रिवाल्वर लहराते हुए कह रहा था कि यदि प्रधान के चुनाव में नामांकन कराया तो अंजाम बुरा होगा। संजीव ने बताया कि इसके पूर्व भी वह कई बार चुनाव लड़ने पर जान माल की धमकी दे चुका है। 

 

दो पक्ष भिड़े, शांतिभंग में चालान
सफीपुर में प्रचार को लेकर दो गुटों के समर्थकों में गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है। अटवा मोहाल उसिया में विनीत तिवारी व अनिल प्रधान पद के दावेदार हैं।

शुक्रवार रात्रि प्रचार के दौरान गांव में दोनों दावेदारों के समर्थक प्रचार के दौरान आमने-सामने आ गए थे। थोड़ी ही देर में गालीगलौज मारपीट में बदल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राधाकृष्ण, राम बाबू, कल्लू, झबेले, संदीप, गोलू, नंदी, सरोज, राम खेलावन, अनिल, अनुज, सुशील, उमेश, राजकुमार, यदुनाथ, प्रसादी को पकड़ कर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।

जिला पंचायत सदस्य के 15 पर्चे बिके
उन्नाव में नामांकन को मात्र दो दिन शेष बचे हैं। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य के मात्र 15 पर्चे बिके। ब्लाक कार्यालयों से प्रधान पद के 252, बीडीसी के 337 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1257 फार्म बिके। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि नामांकन की तैयारियां लगभग पूरी हैं। निर्धारित तिथि में जिला पंचायत सदस्य का जिला मुख्यालय और अन्य पदों का ब्लाकों में नामांकन पत्र दाखिल होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed