फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   panchayat chunav

चुनाव प्रशिक्षण में 45 अधिकारी अनुपस्थित

Tue, 29 Sep 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 29 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण के पहले दिन 45 अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। उधर, प्रशिक्षण में पहुंचे पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों को निर्वाचन व मतगणना संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


निराला प्रेक्षागृह में मुख्य विकास अधिकारी संदीप कौर ने कहा कि चुनाव ड्यूटी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता व दायित्वों के विषय में बताया। जिला विकास अधिकारी एनबी सविता ने बताया कि मतदान ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों में पीठासीन अधिकारी को 12 सौ रुपये, मतदान अधिकारी प्रथम को 9 सौ रुपये, मतदान अधिकारी द्वितीय को 650 रुपये और मतदान अधिकारी तृतीय को 450 रुपये भत्ते के रूप में बूथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीले रंग व जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र होंगे। डीडीओ ने बताया कि पोलिंग पार्टियां संबंधित ब्लाक से रवाना होंगी। कार्मिको को तीन सत्रों सुबह 9 से 11, दोपहर 12 से 2 और शाम 3 से 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। आखिर में 28 पीठासीन व 17 पोलिंग अफसर प्रथम अनुपस्थित पाए गए। इन सभी पर एफआईआर दर्ज कराने की कवायद शुरू कर दी गई। इस दौरान सहायक अभियंता लघु सिंचाई डीपी वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए आरके चौधरी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी धीरेंद्र यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed