फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं में उत्साह

Sat, 29 Oct 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
उन्नाव। अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उन्नाव जिले के अभ्यर्थियों की पहले चरण की परीक्षा दो नवंबर से कानपुर के अर्मापुर स्थित आर्मरीन मैदान में शुरू हो रही है। जिले से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पुलिस से चरित्र प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है। शुक्रवार को प्रमाण पत्र लेने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में युवाओं की भीड़ रही। सभी में अग्निवीर बनकर देश सेवा करने का उल्लास नजर आया।
विज्ञापन

भारतीय सेना की ओर से शुरू की गई अग्निवीर भर्ती के लिए जिले से भी हजारों युवाओं ने आवेदन किया है। पुलिस की ओर से चरित्र सत्यापन लेना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन और संबंधित कोतवाली/थाना की जांच कर भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया है।
विज्ञापन

प्रमाण पत्र लेने के लिए शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ रही। शुक्रवार को चार सौ अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। आने वाले दिनों में भी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। आवेदकों को अलग से बनाए गए काउंटर पर क्रम वार बुलाकर प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भगवंतनगर निवासी सौरभ ने बताया कि तीन नवंबर को उनकी कानपुर में परीक्षा है। बताया कि खुशी है कि अग्निवीर बनकर वह नौकरी के साथ ही उन्हें देश की सेवा का भी मौका मिलेगा। बताया कि प्रमाण पत्र जारी करने में पुलिस ने बहुत सहयोग किया।
--
आसीवन के कटरा निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह सुबह ही एसपी कार्यालय आ गए थे। अनुशासन में रहकर अपनी बारी आने पर प्रमाण पत्र लिया। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी पूरा सहयोग दिया।
--
अंबरपुर के आशीष कुमार ने बताया कि अग्निवीर देश सेवा के साथ ही आने वाले समय में सेना में भर्ती में भी प्राथमिकता मिलेगी। इसलिए उन्होंने आवेदन किया है।

--
शुक्लागंज के विकास ने बताया कि अग्निवीरों को तय समय देश सेवा करने के बाद अन्य सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र की नौकरियों में प्राथमिकता मिलेगी। यह सरकार का अच्छा कदम है।
--
दो नवंबर को सफीपुर, पुरवा और उन्नाव सदर तहसील क्षेत्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा।
तीन नवंबर को हसनगंज, बीघापुर और बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed