फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   One ate poison in family feud, two hanged

एक ने पारिवारिक कलह में खाया जहर, दो ने लगाई फांसी

Wed, 16 Feb 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
One ate poison in family feud, two hanged
उन्नाव/बीघापुर। तीन युवकों ने आत्महत्या कर ली। एक ने पारिवारिक कलह में जहर खा लिया तो दो ने फांसी लगा ली। फांसी लगाकर आत्महत्या करने वालों में एक मानसिक रोगी बताया गया है।
विज्ञापन

घटना-एक
सदर कोतवाली के सुल्तानखेड़ा गांव निवासी विनोद कुमार द्विवेदी (30) पुत्र बलिराज सहाय की शादी दो साल पहले साक्षी से हुई थी। बुधवार को उसका शव अकरमपुर स्थित एक रेसार्ट के बगल में अर्द्धनिर्मित प्लॉट में पड़ा मिला। पुलिस ने उसके मुंह से झाग निकलता देखा। शव के पास जहर की शीशी व एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा है उसे देखकर उसके माता-पिता का खून जलता था। पत्र के जरिये उसने अंतिम इच्छा जताई है कि उसके शव को न ही माता-पिता को देखने दिया जाए और न ही छूने दें। पत्र में कुछ मोबाइल नंबर लिखकर उसने शव को उन्हें सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी साक्षी ने सास, ससुर व देवर पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि पत्र में लिखी राइटिंग की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
घटना-दो
कस्बा पाटन निवासी नईम का मानसिक बीमार 26 वर्षीय बेटा फारुख 13 फरवरी को घर से बिना बताए निकला था। तब से वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह पाटन-पुरवा मार्ग पर गांव से पांच किमी दूर धमनीखेड़ा गांव के पास पेड़ से नायलॉन की रस्सी से शव लटका मिला। तहसील जा रहे लोगों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। नईम ने बताया कि फारुख मानसिक बीमार था। कानपुर के मनोचिकित्सक से उसका इलाज करा रहे थे।
घटना-तीन
कुतुबपुर निवासी सूर्यपाल के 22 वर्षीय पुत्र रोहित बुधवार दोपहर क्रिकेट खेलकर घर पहुंचा। नाश्ता करने के बाद कमरे में चला गया। काफी देर बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां शांति देवी उसे बुलाने गईं। कमरे में रस्सी से कुंडे पर बेटे का शव लटका देख वह बेहोश हो गई।

पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता सूर्यपाल ने बताया कि रोहित सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। थानाध्यक्ष दुर्गादत्त सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed