फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   one arrested in saraf loot case

उन्नााव: सराफ से लूट का पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 12 Jul 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
one arrested in saraf loot case
चकलवंशी (उन्नाव)। परियर-चकलवंशी मार्ग पर नौ दिन पहले कानपुर के सराफ से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पकड़ा गया लुटेरा कानपुर का ही रहने वाला है। उसके दो साथी फरार हैं। उसके पास से 70 हजार के जेवर भी मिले हैं।
विज्ञापन

कानपुर के मोहल्ला सराफा बजार निवासी संजय वर्मा तीन जुलाई को चकलवंशी व सफीपुर जेवर बेचने जा रहे थे। परियर-चकलवंशी मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र में पावा गांव के पास दोपहर तीन बजे दो बाइकों पर सवार लुटेरों ने स्कूटी में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया था। जेवर भरा बैग लूटकर भाग गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

एसपी ने स्वाट व सर्विलांस टीम को खुलासे के लिए लगाया था। जांच में पुलिस को घटनास्थल के पास उस दिन तीन मोबाइल की लोकेशन मिली थी। पुलिस उन्हीं नंबरों को सर्विलांस पर लगाए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 जुलाई की रात उनमें से एक नंबर की लोकेशन बिठूर-चकलवंशी मार्ग पर भूमेशवर मंदिर के पास मिली। पुलिस सक्रिय हुई और वहां से कानपुर के गुजैनी थानाक्षेत्र के पिपौरी निवासी सावेद को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने दो साथियों के साथ मिलकर लूट की बात स्वीकार की। उसके पास से 16 बाली, 15 कील और चार नथनी बरामद हुईं हैं। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि फरार दो लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed