फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   old man died due to black fungus

उन्नाव: ब्लैक फंगस से बुजुर्ग की मौत, लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज 

Sun, 06 Jun 2021 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Jun 2021 11:45 PM IST
सार

यूपी में ब्लैक फंगस से मौतों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। उन्नाव में वृद्ध की ब्लैक फंगस से मौत हो गई। उनका लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन
old man died due to black fungus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में मोहल्ला केवटा तालाब निवासी वृद्ध की ब्लैक फंगस से मौत हो गई। उनका लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। केवटा तालाब निवासी शिवचरन लाल वर्मा (60) को 19 मई को बुखार आने के बाद दाहिनी आंख लाल होने के साथ उसमें सूजन आ गई।
विज्ञापन


परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया। सीटी स्कैन कराया गया। उसमें ब्लैक फंगस के लक्षण मिले। 20 मई परिजनों ने वृद्ध को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बारह दिन वहां इलाज चला। वृद्ध के छोटे भाई भजनलाल ने बताया कि भाई को अस्पताल में पैरासोना जेल इंजेक्शन लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन बाद में वह भी खत्म हो गए। बाद में पैरासोना जेल इंजेक्शन ब्लैक में खरीदना पड़ा। एक इंजेक्शन 20 हजार रुपये में मिला। लेकिन बाद में और जरूरत पड़ने पर वह इंजेक्शन नहीं मिला। अस्पताल के डॉक्टर भी व्यवस्था नहीं करा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मजबूरी में 2 जून को मरीज को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि ब्लैक फंगस से मौत की जानकारी नहीं है। मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed