फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Notice given to those who sabotaged the postmortem house

पोस्टमार्टम हाउस में तोड़फोड़ करने वालों को दी नोटिस

Thu, 06 Feb 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Notice given to those who sabotaged the postmortem house
पोस्टमार्टम हाउस में हुई तोड़फोड़ की घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले फार्मासिस्ट अमित - फोटो : UNNAO
आसीवन थाना क्षेत्र के हैदराबाद में विवाहिता की मौत और सास की गिरफ्तारी न होने से भड़के परिजनों ने 21 सितंबर 2019 को पोस्टमार्टम हाउस में जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ की थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस के फार्मासिस्ट ने 15-20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर तोड़फोड़ करने वाले मृतक के कानपुर के महराजपुर में रहने वाले रिश्तेदारों को नोटिस भेजकर कोतवाली में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा हैदराबाद के मोहल्ला आर्यनगर निवासी प्रतिमा (24) पत्नी रोशन का शव 20 सितंबर शुक्रवार दोपहर घर की दूसरी मंजिल पर छत के कुंडे से फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई पारुल ने बहनोई रोशन उसके ससुर व सास के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम को भेजा था। सास की गिरफ्तारी न होने से भड़के मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस में पहले जमकर हंगामा किया फिर दरवाजों के सीसे तोड़ दिए थे।
पोस्टमार्टम हाउस के फार्मासिस्ट अमित कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर 15-20 अज्ञात लोगों पर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले की विवेचना कर रहे जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रामजीत यादव ने महराजपुर कानपुर निवासी मृतका के मायके पक्ष के लोगों को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर कोतवाली में उपस्थित होने की बात कही है।

गुरुवार को अस्पताल चौकी प्रभारी रामजीत यादव ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने वाले फार्मासिस्ट से भी घटना के संबंध में वार्ता की। कहा कि आरोपियों के न आने पर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed