फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   newly born child died in hospital

उन्नाव: नर्सिंगहोम में प्रसव के बाद नवजात बच्ची की मौत, हंगामा

Tue, 19 Jul 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
newly born child died in hospital
उन्नाव। नर्सिंगहोम में प्रसव के बाद नवजात बच्ची की हालत बिगड़ गई। रेफर करने के बाद हैलट में उसने दम तोड़ दिया। शव लेकर नर्सिंग होम पहुंचे परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। नर्सिंगहोम पहुंचाने वाले दलाल को घेर लिया। पुलिस उसे कोतवाली ले गई। पिता ने दो दलालों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहुरा सिकंदरपुर निवासी राहुल अवस्थी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार रात जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने खून की कमी बताई और कानपुर हैलट ले जाने की सलाह दे दी। तभी जिला अस्पताल के सामने संचालित एक निजी अस्पताल के दो दलाल वहां पहुंच गए। उन्होंने नर्सिंगहोम का पता बताया और सुरक्षित प्रसव कराने की बात कही।
विज्ञापन

रात होने के कारण राहुल ने करीब दो बजे पत्नी को वहीं भर्ती कराया। डॉक्टर न होने पर वहां मौजूद नर्स ने ही प्रसव कराया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर दलाल ने जिला महिला अस्पताल में बात कर बच्ची को एसएनसीयू में रखवाया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर हैलट ले जाने की सलाह दी। परिजन बच्ची को हैलट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव लेकर आए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची। राहुल ने दो दलालों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। सीओ के माध्यम से सीएमओ से मामले की जांच के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed