{"_id":"5e9df2a58ebc3ed531727367","slug":"monitoring-from-outside-in-the-red-zone-arbitrary-within-unnao-news-knp5562285194","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड जोन में बाहर से निगरानी, भीतर मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड जोन में बाहर से निगरानी, भीतर मनमानी
विज्ञापन
मोहल्ला तालिब सरांय में बाइक से निकलते लोग ।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के मोहल्ला शेखवाड़ा में जमाती के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 16 अप्रैल को सील किए गए एक किमी क्षेत्र में रह रहे लोगों की मनमानी आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। सोशल डिस्टेंसिंग और घरों में रहने के निर्देश को लोगों ने नजरअंदाज कर दिया है।
मालूम हो कि कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रेड जोन की जद में आए 8 वार्डों की करीब 40 हजार आबादी को घरों में ही रहने और बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। इस क्षेत्र में शहर का मुख्य मार्ग भी आने से पूरे शहर का आवागमन प्रभावित है। जगह-जगह बैरिकेडिंग और बैरियर लगाकर पुलिस बल को तैनात किया गया था। मोहल्लों में पुलिस तो मौजूद है लेकिन इस क्षेत्र के छिपियाना, गद्दियाना, तालिब सरांय, किला, एबी नगर के कई क्षेत्रों में लॉकडाउन और सोलश डिस्टेंसिंग निष्प्रभावी है। लोग गुटों में बातचीत करते और घरों के बाहर बैठकी करते नजर आ रहे हैं। युवा, महिलाएं और पुरुष जगह-जगह नजर आ रहे हैं। रेड जोन के लिए शहर के छोटा चौराहा पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहीं से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं।
शहर के मुख्य मार्ग गांधी नगर तिराहा से हरदोई ओवरब्रिज व अन्य मोहल्लों में बैरिकेडिंग व बैरियर पर पुलिस लोगों को वापस घर भेज रही है। किसी को भी मुख्य मार्ग से गुजरने की इजाजत नहीं दी जा रही है। जरूरतमंद लोगों को भी मुख्य मार्ग से जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। ऐसे लोगों को कब्बाखेड़ा तिराहा से लोकनगर होकर अचलगंज तिराहा की ओर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि रेड जोन एरिया में किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। यदि मोहल्लों में आवाजाही हो रही है तो यह चिंताजनक है। तुरंत गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जो भी घरोें से बाहर नजर आया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता हुई तो रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।