फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Molestation and POCSO report on three accused of physical abuse of a teenage girl

Unnao News: किशोरी से शारीरिक शोषण के आरोप में तीन पर छेड़छाड़ और पॉक्सो की रिपोर्ट

Sat, 09 Aug 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 09 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Molestation and POCSO report on three accused of physical abuse of a teenage girl
परियर (उन्नाव)। एक गांव में पिता ने पड़ोसी शादीशुदा युवक पर नाबालिग बेटी के शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता के मुताबिक आरोपी ने दो दोस्तों के जरिए लेनदेन कर पुलिस से शिकायत न करने का दबाव भी बनाया। इन्कार पर उन दोनों ने भी छेड़छाड़ की। रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का कई साल से पड़ोस में रहने वाला शादीशुदा युवक शारीरिक शोषण कर रहा था। डेढ़ महीने पहले कूड़ा फेकने गई बेटी को आरोपी युवक ने झाड़ी में खींचने का भी प्रयास किया, लेकिन पत्नी के देख लेने पर वह भाग गया।
विज्ञापन

तब बदनामी के डर से पत्नी ने उसे व परिवार के किसी भी सदस्य को घटना की जानकारी नहीं दी। गुरुवार को उसने बेटी को फोन मिलाया, शक होने पर पूछताछ की तो बेटी ने युवक पर शारीरिक शोषण करने की बात बताई। बेटी के अनुसार युवक किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने जब पुलिस से शिकायत की बात कही और आरोपी युवक को इसकी भनक लगी तो कुछ देर बाद उसके दो साथियों ने रुपये लेकर मुंह बंद रखने की बात कही। इसपर 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।

एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सभी एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed