{"_id":"62507377ee987f065b649ce2","slug":"mlc-chunav-unnao-today-unnao-news-knp690112115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव आज, पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव आज, पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन
कलक्ट्रेट से चुनाव सामग्री लेकर मतदेय स्थल को रवाना होते कार्मिक। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। एमएलसी चुनाव के लिए आज मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं।
लखनऊ-उन्नाव सीट के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। एमएलसी पद के लिए भाजपा से रामचंद्र प्रधान और सपा से निवर्तमान विधान परिषद सदस्य सुनील साजन मैदान में हैं। मतदान के लिए जिले को छह जोन में बांटा गया है। इसके लिए छह जोनल व 18 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 2642 वोटर 17 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। 68 कर्मचारी चुनाव संपन्न कराएंगे।
एमएलसी चुनाव में ईवीएम का प्रयोग नहीं होगा। इसमें पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान कराया जाएगा। मतपेटियों को सील करके कड़ी सुरक्षा में एडीएम फाइनेंस के कोर्ट कक्ष में लाया जाएगा। यहां से लखनऊ भेजी जाएंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
ये करेंगे मतदान
चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभासद मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
एडीएम नरेंद्र सिंह व एएसपी शशिशेखर सिंह ने मतदान केंद्र खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीएम ने मतदान केंद्र में रुके पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिसकर्मियों की भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया। ब्लॉक परिसर में विधायक व ब्लॉक प्रमुख की होर्डिंग को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ पंकज सिंह व प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह मौजूद रहे। (संवाद)