फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mina's birthday was celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया मीना का जन्मोत्सव

Thu, 24 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 24 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mina's birthday was celebrated with great pomp
उन्नाव। परिषदीय विद्यालयों में मीना का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। यहां एक बेटी को मीना मानकर बच्चों ने केक काटा। साथ ही बुराइयों से लड़ने की शपथ ली। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पूजा सिंह ने कक्षा सात की मूक बधिर छात्रा सोनी को मीना बनाया। कहा कि मीना हमें समाज में व्याप्त बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन


सभी लड़कियां मीना हैं। समाज में जहां कोई बुराई दिखे तो हमें तुरंत उसका प्रतिकार करना चाहिए। साथ ही मीना के तरह सभी दादा, दादी, मम्मी, पापा को अपनी सभी बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए। बालिकाएं पढ़लिख कर समाज में ऊंचा स्थान प्राप्त करें। अगर बालिकाएं शिक्षित होंगी तभी देश तरक्की करेगा। यहां सह समन्वयक अर्चना सिंह विद्यालय की प्रधान टीचर सुमन तिवारी की ओर से छात्र-छात्राओं को उपहार दिए गए।
विज्ञापन


अतिथियों का सम्मान अंजनी व कंचन ने किया। यहां ज्योति त्रिपाठी, मंजूलता, वंदना राठौर, नीलम, अनीता, पूनम, पिंकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासखंड नवाबगंज के बिचपरी प्राथमिक विद्यालय में सह समन्वयक विनय त्रिपाठी ने केक काटकर मीना का जन्म दिन मनाया। कुछ बच्चियों का जन्म दिन होने के कारण एमडीएम भी अच्छा बनवाया गया। यहां इंचार्ज टीचर अनुपमा, आरती, कंचन, विवेक सक्सेना व रसोइया ममता व बबली आदि मौजूद रहीं।

इसी प्रकार जिले तेरह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी मीना का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। यहां बच्चियों को गिफ्ट भी दए गए। साथ ही जिन बच्चियों का आज जन्म दिन था उनसे केक कटवाया गया अैर मीना की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
विकासखंड बिछिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय डीह में मीना का जन्म दिन टीचर व बच्चियों ने मनाया। यहां प्रधान टीचर सबीहा बानो सहित बच्चे मौजूद रहे। इसी विकासखंड के अजीत खेड़ा प्राथमिक विद्यालय में मीना का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। यहां इंचार्ज टीचर शालिनी बाजपेई ने बच्चियों को मीना की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। यहां स्वाती सिंह, कंचन सिंह आदि टीचर मौजूद रहीं।

उच्च प्राथमिक विद्यालय तौर में मीना का जन्म दिन प्रधान टीचर व संकुल प्रभारी बेबीनाज की देखरेख में मनाया गया। यहां बेबी नाज ने बच्चियों को गिफ्ट भी दिए। राजाखेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधान टीचर सुमंत राजनी वर्मा ने छात्र-छात्राओं को गिफ्ट दिए। इस दौरान सहायक टीचर रेनू रावत व अभिभावक मौजूद रहे।


शिवपुर पड़री स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधान टीचर मो. हनीफ सिद्दीकी ने विद्यालय में साज-सज्जा कराई। यहां बच्चों में टाफियों का वितरण किया गया। साथ ही मीना के बताए रास्ते पर बच्चों को चलने की सीख दी गई। यहां सहायक टीचर संजय कुमार, राजेश तिवारी, ललिता देवी, सुमन देवी, सबीना खातून व ग्राम प्रधान कन्हैयालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed