{"_id":"656e1b965771e0889e0d61c6","slug":"married-womans-death-father-expressed-suspicion-of-murder-unnao-news-c-221-1-sknp1054-6714-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: विवाहिता की मौत, पिता ने जताया हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: विवाहिता की मौत, पिता ने जताया हत्या का शक
Tue, 05 Dec 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने की जांच, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
अचलगंज। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता की सूचना पर पुलिस और नायब तहसीलदार ने शुरुआती जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाक्षेत्र के गांव टिकरी पदमरा निवासी मोबिन की पत्नी किस्मतुन (21) की सोमवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन जबतक अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। पति मोबिन ने मृतका के मायके सिकंदरपुर सरोसी निवासी पिता नसरत अली को सूचना दी। पिता ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताया।
घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार शिवदर्शन और थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता के मुताबिक दो साल पहले शादी की थी। एक साल का बेटा अब्दुल्ला है।
विज्ञापन
वहीं पति का कहना है कि पत्नी का एक साल पहले ब्रेन का ऑपरेशन हुआ था। तब से वह बीमार चल रही थी। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।