फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Marriage was broken after Tilak, report filed against five persons including a youth

Unnao News: तिलक के बाद शादी तोड़ी, युवक सहित पांच पर रिपोर्ट

Sat, 12 Jul 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 12 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Marriage was broken after Tilak, report filed against five persons including a youth
बेहटामुजावर (उन्नाव)। तिलक के बाद दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी करने में कन्या पक्ष ने असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने शादी तोड़ दी। कन्या पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने युवक, उसके माता-पिता सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के दसगवां निवासी मनफूल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी रेशू की शादी कबीरपुर खंभौली गांव निवासी कुंदन के साथ तय हुई थी। 28 अप्रैल को तिलक में 15 हजार रुपये सहित अन्य सामान दिया था। अब युवक और उसके घरवाले शादी में चार पहिया की मांग रहे हैं। कार देने में असमर्थता जताने पर शादी करने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक कुंदन, उसके पिता मेवालाल, मां, बहन पिंकी, बहनोई जसवंत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--
महिला को पीटा, पति सहित चार पर रिपोर्ट
बेहटामुजावर। थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी कांटा गुलजारपुर गांव निवासी विमल कुमार के साथ हुई थी। पति और ससुरालीजन शादी में दहेज से संतुष्ट न होकर एक लाख रुपये मांग रहे थे। असमर्थता जताने पर गाली-गलौज कर मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता के मुताबिक मायके में ही उसने बच्चे को जन्म दिया। रुपये लिए बिना घर आने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति कैलाश, देवर अंकित, सास कोकिला, ननद मनीषा पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
--
किशोरी से दुष्कर्म व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
बीघापुर। बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि एक गांव में निवासी किशोरी के साथ अचलगंज थानाक्षेत्र के पड़रीकला गांव निवासी मनीष ने शादी का झांसा देकर अश्लील हरकत की थी। घटना में 15 दिन पहले आरोपी पर पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज थी। आरोपी फरार था। शुक्रवार को आरोपी के टेढ़ा चौराहे के पास होने का पता चला। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed