{"_id":"0fddf1a50ef2bf03624fc435b06fe305","slug":"makanpur-fair-bus-turnaround-35-pilgrims-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकनपुर मेला जा रही बस पलटी, 35 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकनपुर मेला जा रही बस पलटी, 35 श्रद्धालु घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
बरेली जिले के शेरगढ़ थानाक्षेत्र के बैरमनगर से कानपुर देहात के मकनपुर
विज्ञापन
मेला जा रहे श्रद्धालु शनिवार को बाराबंकी के देवा शरीफ में रुकने के बाद
रविवार को कानपुर के मकनपुर के रवाना हुए। देर शाम करीब आठ बजे बस
बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर बुड्डा गांव के पास पहुंची थी तभी चालक ने विपरीत
दिशा से आ रहे ट्रक को साइड देने के प्रयास किया। ट्रक चालक के साइट न
देने से बस चालक ने गाड़ी को सड़क से नीचे उतार दिया।
इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर करीब दस फिट गहरे खड्ड में चली गई। इससे बस में सवार 35 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने लोगों की मदद से बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अधिक चोटे आने से डॉक्टरों ने नाजिर (35), हाजी शमशुद्दीन (70), मंजूर अली (40), शौकत खान (42), इकरार (36), नबीरजा (40), सलीम (35), ताहिर अली (35), मो. इसहाक (30), उस्मान (35), याकूब (20), आबिद अली (45) और मंसूर (42) को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया।