फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Low capacity transformer burnt thrice in a month, angry people created jam

Unnao News: एक माह में तीन बार जला कम क्षमता का ट्रांसफार्मर, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sat, 03 Aug 2024 03:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Low capacity transformer burnt thrice in a month, angry people created jam
बांगरमऊ। एक माह में तीन बार ट्रांसफार्मर फुंकने और विकल्प के तौर पर रखे गए ट्रांसफार्मर को हटाने से महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। कोतवाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की। 250 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन मिला तब लोग शांत हुए। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कटरा की करीब 10 हजार की आबादी को बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने 160 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा रखा है। अधिक लोड होने से ट्रांसफार्मर अक्सर फुंक जाता है। इससे लोगों को रात भर बिना बिजली के रहना पड़ता है। तीन दिन पहले यहां लगा ट्रांसफार्मर जल जाने पर बिजली विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए ट्राॅली ट्रांसफार्मर खड़ा कर आपूर्ति चालू की थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोग यहां अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार सुबह बिजली विभाग के कर्मचारी 160 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाकर यहां अस्थाई रूप से लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर हटा रहे थे। इसका महिलाओं ने विरोध करते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजकुमार पहुंचे और लोगों को शांत कराते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की। इसके बाद तय हुआ कि यह अस्थायी ट्रांसफार्मर नहीं हटाया जाएगा और दो दिन में इसके स्थान पर इतनी ही क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद महिलाएं शांत हुईं। एसडीओ राम इकबाल ने बताया कि सभी जगह 250 केवीए के ट्रांसफार्मर लगने की प्रक्रिया चल रही है। यहां भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कटौती और उगाही के विरोध में भाकियू ने दिया धरना
हसनगंज। आए दिन फॉल्ट रोस्टिंग के नाम पर हो रही बिजली कटौती और फर्जी बिल बनाकर की जा रही उगाही के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) गुट के पदाधिकारियों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया। भाकियू के तहसील प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि हसनापुर, नई सराय, नवई, मौला, मोहान, धौरा सहित अन्य फीडरों से जुड़े गांवों में बिजली कटौती बढ़ती जा रही है। अधिकारी व कर्मचारी फाल्ट का बहाना बताते हैं। फर्जी बिल बनाकर भेजे जा रहे हैं और संशोधन के नाम पर जनता से उगाही की जाती है। अधिशासी अभियंता से एक सप्ताह में सुधार के लिए कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed