{"_id":"5e3c3db08ebc3ee5947ff284","slug":"loader-collides-with-arto-s-car-ruckus-unnao-news-knp542920535","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ की कार से टकराया लोडर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ की कार से टकराया लोडर, हंगामा
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में पानी के केन लेकर पहुंचा लोडर कार्यालय में खड़ी एआरटीओ की कार से टकरा गया। एआरटीओ के चालक के एतराज करने पर लोडर मालिक व चालक से तीखी नोकझोंक के बाद गाली-गलौज शुरू हो गई। हंगामा के बीच कार्यालय में मौजूद लोगों ने बीच में पड़कर दोनों को अलग किया। लोडर मालिक की ओर से क्षतिग्रस्त कार को बनवाने की बात पर मामला शांत हो गया।
गुरुवार सुबह आरओ के केन लेकर लोडर मालिक चालक के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचा। पानी उतारने के बाद मोड़ते समय अचानक लोडर एआरटीओ अनिल कुमार त्रिपाठी की कार से भिड़ गया।
जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक अनिल यादव उर्फ टिंकू के एतराज जताने पर लोडर मालिक से उसे उसकी कहासुनी हो गई। बात बढ़कर गाली-गलौज व एक दूसरे को देख लेने तक पहुंच गई।
विज्ञापन
हंगामा के बीच कार्यालय में मौजूद लोगों ने दोनों को अलग किया। बाद में लोडर मालिक ने क्षतिग्रस्त कार को बनवाने की बात कही। जिस पर हंगामा शांत हो गया।