फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kuldeep achieved what he wanted

कुलदीप ने जब जो चाहा, हासिल किया

Sun, 15 Apr 2018 11:50 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 15 Apr 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने सियासी सफर की शुरुआत ग्राम पंचायत के चुनाव से की। कुलदीप सिंह सेंगर का गांव जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार होता है। इसी से गांव को ब्लाक का दर्जा देने की मंजूरी मिल चुकी है। एक बार प्रधान रहे कुलदीप ने युवक कांग्रेस से सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

कुलदीप सिंह के पिता मुलायम सिंह मूल रूप से फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के रहने वाले थे। नाना वीरेंद्र सिंह के कोई बेटा नहीं था। केवल दो बेटियां चुन्नी देवी और सरोजनी देवी हैं। चुन्नी देवी शादी के बाद परिवार के साथ पिता के यहां रहने लगीं। चार भाइयों में कुलदीप सबसे बड़े, मनोज दूसरे नंबर के और अतुल तीसरे नंबर के हैं। सबसे छोटे भाई विपुल सिंह की करीब दस साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। सभी का यहीं जन्म हुआ। कुलदीप सिंह एक बार ग्राम प्रधान रहे। इसके बाद दो पंचवर्षीय में माता चुन्नी देवी प्रधान बनीं। मौजूदा समय में अतुल सिंह की पत्नी अर्चना सिंह ग्राम प्रधान हैं। वर्ष 2002 में कुलदीप बसपा की टिकट पर सदर सीट से विधायक चुने गए। 2007 में उन्होंने सपा का दामन थामा। इस चुनाव में वह बांगरमऊ से विधायक चुने गए। 2012 में वह भगवंतनगर से विधायक निर्वाचित हुए। 2016 में सपा में रहते हुए पार्टी से बगावत कर पत्नी संगीता सेंगर को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाया। संगीता सेंगर जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कुलदीप सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा की टिकट पर बांगरमऊ से लगातार चौथी बार जीत हासिल की। संगीता सेंगर लगातार दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं। इससे पहले छोटे भाई मनोज सिंह 2005 से 2010 तक मियागंज ब्लाक के प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed