{"_id":"673ceba8067f41211f0ed824","slug":"kanpur-lucknow-highway-work-will-start-from-today-there-will-be-jam-at-one-more-place-unnao-news-c-12-1-knp1023-904772-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-लखनऊ हाईवे : आज से शुरू होगा काम, एक और जगह लगेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-लखनऊ हाईवे : आज से शुरू होगा काम, एक और जगह लगेगा जाम
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बुधवार से एक और जगह काम शुरू होने जा रहा है। यातायात को एक लेन से गुजारा जाएगा, इससे राहगीरों को एक और जगह जाम से जूझना पड़ सकता है।
जिले में 80 किलोमीटर लंबे कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नौ जगहों पर डायवर्जन होने से करीब 15 किमी तक ट्रैफिक एक लेन से गुजारा जा रहा है। इस वजह से कानपुर से लखनऊ का सफर दो की जगह चार घंटे में पूरा हो रहा है। यदि कहीं जाम लग जाता है तो चार घंटे से ज्यादा भी समय लग जाता है।
जिले की सीमा में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तीन स्थानों पर डायवर्जन की वजह से महीनों से यातायात में अवरोध बना हुआ है। इसी तरह पांच अन्य स्थानों पर विभिन्न कारणों से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाता है। इस वजह से ट्रैफिक एक लेन से निकालना पड़ता है और जाम लग जाता है।
विज्ञापन
पहले से चल रहे काम पूरा हुए बिना कार्यदायी संस्था पीएनसी ने जाजमऊ पुल के पास एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के लिए अंडरपास बनाने का काम बुधवार से शुरू करने जा रही है। अब यहां 700 मीटर के दायरे में दोनों तरफ के वाहन एक ही लेन से निकलेंगे।
हाईवे पर यह नौवीं जगह है जहां पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। हालांकि, अधिकारी कानपुर व अन्य जिलों से भारी वाहनों का रूट बदले जाने से यातायात बाधित नहीं होने का दावा कर रहे हैं।
उधर, लखनऊ के बनी कस्बे में स्लैब व गर्डर रखने का काम चलने से एक अक्तूबर 2023 से भारी वाहनों के हाईवे से सीधे लखनऊ जाने पर रोक है। खनिज व अन्य माल भाड़ा लेकर जाने वाले भारी वाहनों को दही चौकी तिराहा से पुरवा, मौरावां और मोहनलालगंज होते हुए लखनऊ के लिए निकाला जा रहा है।
14 महीने से रोजाना कई बार पुरवा मोड़ पर जाम लग रहा है। लखनऊ में काम पूरा न होने से डायवर्जन अभी खत्म नहीं किया गया है। इसी बीच एनएचएआई ने हाईवे के नवीनीकरण के लिए 92 करोड़ रुपये से काम शुरू कराया है। कार्यदायी संस्था ने 10 अक्तूबर 2024 को कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली लेन पर सोनिक के पास से सड़क बनाने का काम शुरू किया है।
30 दिन में आशाखेड़ा तक 20 किलोमीटर सड़क बन पाई है। आगे का काम जारी है। इससे तीन किलोमीटर के दायरे में लखनऊ जाने वाली लेन को बंद कर दिया गया है। दोनों तरफ का ट्रैफिक एक ही लेन से निकाला जा रहा है, जिससे यातायात कई बार रेंगता है।
वहीं, मेरठ से प्रयागराज तक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के लिए पीएनसी ने 20 अक्तूबर 2024 से सोनिक मोड़ के पास अंडरपास बनाने का काम शुरू कराया है। इस जगह पर 200 मीटर के दायरे में डायवर्जन लागू किया गया है।
अब पीएनसी कानपुर-लखनऊ के एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के लिए जाजमऊ गंगा पुल के पास अंडरपास बनाने का काम शुरू करने जा रही है। इस पर 20 नवंबर से काम शुरू होगा, जोकि 10 दिसंबर तक चलेगा।