{"_id":"9a3bade2e77eda299c712a0161f7936c","slug":"just-fire-personnel-killed-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से दमकल जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से दमकल जवान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 10 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी कार्यालय में डाक देकर लौट रहा दमकल जवान तेजरफ्तार बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से कानपुर लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई। मूल रूप से फतेहपुर जिले के बकेवर का रहना वाला दमकल जवान 2004 से स्थानीय फायर स्टेशन में तैनात था। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
उन्नाव फायर स्टेशन में तैनात जवान ज्ञान सिंह यादव (45) पुत्र महावीर गुरुवार को मासिक रिपोर्ट संबंधी डाक लेकर लखनऊ गया था। वहां से उन्नाव एसपी कार्यालय की कुछ डाक लेकर वह यहां आया था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह डाक देने एसपी कार्यालय गया था। ौटते समय मोतीनगर ओवरब्रिज तिराहा पर हरदोई की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने दमकल जवान की बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जवान को लोगों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
साथी जवान उसे एंबुलेंस से कानपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में ज्ञान सिंह की मौत हो गई। एफएसओ जेपी सिंह ने बताया ज्ञान सिंह मूल रूप से फतेहपुर जिले के बकेवर थानाक्षेत्र के कोसा गांव का रहने वाला था। वह स्थानीय फायर स्टेशन में 2004 से तैनात थे ।
हादसे की सूचना पाकर पत्नी शीला, बेटा अभिषेक और कानपुर पुलिस लाइन में तैनात बड़े भाई निरीक्षक श्यामलाल यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया।