{"_id":"66a95c163d6f2804480740e9","slug":"investigation-of-development-works-started-in-kalyanpur-pratham-village-unnao-news-c-221-1-sknp1055-117754-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कल्याणपुर प्रथम गांव में विकास कार्यों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कल्याणपुर प्रथम गांव में विकास कार्यों की जांच शुरू
विज्ञापन
पाटन। सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्याणपुर प्रथम में ग्रामीण बृजेंद्र शुक्ला द्वारा विकास कार्यों की जांच न करने पर 31 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास पर आमरण अनशन की चेतावनी के बाद अफसरों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने गांव जाकर जांच शुरू की।
बृजेंद्र शुक्ला ने 15 जुलाई को डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में बताया था कि वह दो साल से ग्राम सभा कल्याणपुर प्रथम में भ्रष्टाचार कर विकास के नाम पर निकाली गई धनराशि की जांच की मांग कर रहे हैं। ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा विकास कार्यों का कागजी कोरम पूरा कर पैसा निकाला जा रहा है। इससे पहले शिकायतकर्ता ने 26 फरवरी को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर भ्रष्टाचार की जांच की कराने मांग की थी और डीएम कार्यालय में ही एक दिवसीय अनशन पर भी बैठा था।
शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान व उनके समर्थकों द्वारा जान से मारने की साजिश व हरिजन एक्ट लगाकर फंसाए जाने की धमकी देने की भी शिकायत की थी। बृजेंद्र ने जांच न होने पर 31 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास में आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी। इसके बाद हरकत में आए तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में जांच टीम ने स्थलीय जांच का कोरम पूरा किया। फिर डीपीआरओ शाश्वत आनंद ने गांव में विकास कार्यों की जांच की। उन्होंने जांच पूरी होने पर एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन दिया।