फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   inspection

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए चिह्नित होने लगी भूमि

Fri, 22 Jan 2021 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
inspection
बिरसिंहपुर में एलाइमेंट का जायजा लेते यूपीडा के डिप्टी कलेक्टर व स्थानीय अधिकारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव/चकलवंशी। जून में गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित शिलान्यास को लेकर तेजी आई है। शुक्रवार को यूपीडा के डिप्टी कलक्टर ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियोें के साथ एक्सप्रेसवे के लिए प्राइवेट संस्था द्वारा किए गए एलाइमेंट (संरेखण) को देखा और भूमि चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

योगी सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे 594 किमी लंबा होगा। यह मेरठ से प्रयागराज के बीच बनेगा। एक्सप्रेसवे जनपद की सफीपुर तहसील के 19, हसनगंज के 11, सदर के 14, पुरवा के तीन और बीघापुर के 19 गांव से होते हुए रायबरेली जनपद को जाएगा। जिले में गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई 105 किमी होगी। प्रदेश सरकार ने इसके निर्माण की जिम्मेदारी यूपीडा को को दी है। पहले चरण में यूपीडा ने भूमि अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन को 35 करोड़ रुपये जारी किए थे।
विज्ञापन

अब अधिग्रहण से पहले एलाइमेंट की प्रगति का जायजा लेने शुक्रवार को यूपीडा के डिप्टी कलक्टर एसके वर्मा हसनगंज तहसील के गांव बिरसिंहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एडीएम वित्त/राजस्व राकेश कुमार सिंह और हसनगंज तहसीलदार निधि पांडेय के साथ एक्सप्रेसवे के लिए प्रस्तावित एलाइमेंट की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पवई और मझखोरिया गांव के पास से निकल रही सेंट्रल लाइन की नापजोख कराई। लाइन के दोनों तरफ सात मीटर का एलाइमेंट जांचा। प्रभारी भूमि अध्याप्ति अधिकारी आत्मप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सेंट्रल लाइन की नापजोख सही पाई गई है। यूपीडा के डिप्टी कलक्टर ने इसे हरी झंडी दे दी है। अब यूपीडा की ओर से जिस निजी संस्था को गांवों का एलाइमेंट पूरा करने की जिम्मेदारी दी है। वह जल्द ही काम पूरा करके अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
यह होगी खासियत
-6 लेन का होगा गंगा एक्सप्रेस वे
-भविष्य में आठ लेन तक बढ़ाने की योजना
-एक्सप्रेसवे की ऊंचाई आठ से 10 मीटर
-दोनों तरफ के लेन की चौड़ाई लगभग 130 मीटर
-76 गांवों की 1314 हेक्टेअर जमीन का होगा अधिग्रहण
-70-80 हजार किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा
-भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे 700 से 800 करोड़ रुपये (अनुमानित)
-पहली किस्त के रूप में अभी तक प्रशासन को मिले हैं 35 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed