फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   industry

शूटेक में 20 करोड़ के आर्डर बुक

Thu, 16 Dec 2021 07:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
industry
शूटेक प्रदर्शनी में उत्पाद देखते लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
अचलगंज। केएलसी (कानपुर लेदर कॉप्लेक्स) में इफ्कोमा द्वारा आयोजित शूटेक प्रदर्शनी में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए उत्पादकों को 20 करोड़ के आर्डर मिले। चर्म नगरी के नाम से मशहूर कानपुर और उन्नाव के उद्यमियों से मिले आर्डर और भविष्य की बेहतर उम्मीदों के साथ विदा ली।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बंथर स्थित केएलसी में इफ्कोमा (इंडियन फुटवियर कंपोनेंट मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन) की ओर से आयोजित दो दिवसीय शूटेक 2021 प्रदर्शनी में गुरुवार को भीड़ रही। उद्यमियों ने जूता व अन्य चर्म उत्पाद में प्रयोग होने वाले उपकरण, केमिकल, सोल, धागा, चमड़ा, मशीन, रंग सहित अन्य के उत्पादों के स्टाल देखे। यहां अपने उत्पादों के स्टाल लगाने वाले चेन्नई, गुणगांव, नोएडा, बेंगलुरू, आगरा सहित अन्य स्थानों से आए उत्पादकों को 20 करोड़ के आर्डर मिले। सबसे ज्यादा आर्डर धागा, सोल, रंग, सिलाई व फिनीशिंग में प्रयोग होने वालीमशीनों के बुक किए गए।
विज्ञापन

इफ्कोमा के निदेशक एसके वर्मा ने बताया कि जूता बनाने की प्रक्रिया में उपकरण, केमिकल, अन्य तरह सामग्री और कारीगर सहित 35 लोगों को रोजगार मिलता है। जूता का देश-विदेश में व्यापार करने वालों और कच्चा माल तैयार करने वाले उत्पादकों का एक-दूसरे संपर्क करना ही इस प्रदर्शनी का उद्देश्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई से आए उद्यमी वासन सूरी ने बताया कि वह चमड़े में प्रयोग किया जाने वाला केमिकल बनाते हैं। इस शूटेक से कारोबार जूता बनाने वाले निर्यातकों से मुलाकात हुई। 40 लाख के आर्डर भी मिले हैं। दिल्ली के विराज चंद्र प्राकृतिक फर लेदर बनाते हैं। इफ्कोमा के जरिए बड़े कारोबारियों से मिलने और अपने उत्पाद पहुंचाने का जरिया मिला। 10 लाख के ऑर्डर मिले हैं। जूते के सोल बनाने वाली फैक्टरी के संचालक आगरा निवासी संजय गुप्ता ने बताया कि लोग हमारा उत्पाद पसंद कर रहे हैं। यह प्रदर्शनी उनके लिए बहुत सफल रही। 18 लाख के अर्डर बुक कराए हैं।

प्रदर्शनी में एचबीटीयू कानपुर सहित अन्य तकनीकी संस्थानों के छात्र भी पहुंचे। बीटेक छात्र करन, तुषार, पूनम, अर्जित, शुभम, रेहान, रफीक, हर्ष ने बताया कि प्रदर्शनी से काफी सीखने और समझने का मौका मिला है। भविष्य में अपना कारोबार शुरू करने में भी यह अनुभव काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed