फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Increase in water level of Ganga, 75 cm away from warning point

Unnao News: गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी, चेतावनी बिंदु से 75 सेमी दूर

Tue, 05 Aug 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 05 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Increase in water level of Ganga, 75 cm away from warning point
शुक्लागंज घाट में सीढियों तक पहुंचा पानी। - फोटो : शुक्लागंज घाट में सीढियों तक पहुंचा पानी।
उन्नाव/परियर। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी से नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु की तरफ बढ़ रहा है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 55 सेमी बढ़ा है। हालांकि जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु से 75 सेमी दूर है, लेकिन हर घंटे औसतन दो सवा दो सेमी का इजाफा होने से तटवती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अधिकारी बाढ़ राहत केंद्र, नाव आदि की तैयारी पूरी होने का दावा कर रहे हैं। लेखपालों को जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सरोसी ब्लाक के परियर क्षेत्र में पानी का फैलाव शुरू है। पानी माना बंगला गांव से पांच सौ मीटर दूर है।
विज्ञापन

गंगा नदी का जलस्तर रविवार शाम छह बजे 110.700 मीटर रिकार्ड किया गया था जो सोमवार शाम छह बजे 111.250 पर पहुंच गया। 24 घंटे में 55 सेमी बढ़ोत्तरी होने से नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 112 मीटर से 75 सेमी दूर है। जलस्तर में बढ़ने से गंगा बैराज से पहले सदर तहसील के परियर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। किसानों की फसल व मकानों से महज पांच सौ मीटर दूर पानी पहुंचने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के देवीपुरवा, माना बंगला, बाबू बंगला, पनपथा, कोलवा, टपरा सहित अन्य गांवों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों में रामचंद्र यादव, विनोद निषाद, सुरेंद्र निषाद व विनोद सविता आदि ने बताया कि पानी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे ही बढ़ता रहा तो जल्द ही बाढ़ का पानी घरों तक पहुंचने लगेगा।

लेखपाल प्रदीप कमल ने बताया कि जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। बाढ़ चौकी स्थापित कर दी गई है। लगातार जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। एडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया कि सभी एसडीएम के साथ बैठक करके नदी के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति बनने पर राहत और बचाव कार्य की पहले से की गई तैयारियों की समीक्षा कर तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। लेखपालों से क्षेत्र में नजर रखने और हालात की सूचना समय पर देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed