फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   uncontrolled bike fell into the ditch and contractor died in unnao

Unnao Accident: अचानक सामने आया मवेशी, अनियंत्रित होकर खंती में गिरी बाइक, ठेकेदार की मौत

Wed, 21 Dec 2022 07:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2022 07:43 PM IST
सार

रायबरेली निवासी युवक मजदूर लेने मौरावा के लालाखेड़ा गांव गया था। वहीं, घर वापसी के दौरान मौरावां-गुरुबक्शगंज मार्ग पर बाइक के सामने अचानक मवेशी आ गया। इससे बाइक अनिंयत्रित होकर खंती में गिर गई, जिसमें ठेकेदार की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
uncontrolled bike fell into the ditch and contractor died in unnao
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

उन्नाव जिले में मौरावां-गुरुबक्शगंज मार्ग पर अचानक मवेशी सामने आ जाने से युवक नियंत्रण खो बैठा। खंती में बाइक सहित गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।

विज्ञापन

रायबरेली जिले के थाना व कस्बा गुरुबक्सगंज निवासी सुद्धू (45) आरा मशीन पर ठेके पर लकड़ी कटान का काम करता था। बुधवार सुबह वह मौरवां थानाक्षेत्र के गांव लालाखेड़ा निवासी मामा के गांव आया था। मजदूरों से बात करने के बाद बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन

मौरावां-गुरुबक्शगंज मार्ग पर भवानीखेड़ा गांव के पास अचानक एक मवेशी सामने आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी सागरदेई मूकबधिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुद्धू चार भाईयों में सबसे छोटा था। दूसरे नंबर के भाई दिनेश की दस साल पहले टीबी की बीमारी से मौत हो चुकी है। बेटे की मौत से मां फूलमती और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अमरनाथ ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed