फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ICMR team took 140 samples in six villages

छह गांवों में आईसीएमआर की टीम ने लिए 140 सैंपल

Sat, 16 May 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
ICMR team took 140 samples in six villages
हसनगंज ब्लाक के धोपा जमोरिहा गांव में सैपल लेती आईसीएमआर की टीम। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में दूसरे राज्यों व शहरों से लौटे लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए आईसीएमआर की टीम शक्रवार को जिले में आई। अलग-अलग छह टीमों ने ब्लॉकवार जाकर 140 सैंपल एकत्र किए।
विज्ञापन

कोरोना की पड़ताल के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय बीमारी नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की छह टीमें आईसीएमआर के प्रभारी डॉ. रवींद्रनाथ के नेतृत्व में जिले के पुरवा व हसनगंज ब्लॉक के 6 गांवों में पहुंची। टीम के सदस्यों ने दो ब्लॉकों के 6 गांवों में पहुंची। दूसरे प्रांतों व राज्यों से लौटे लोगों से उनकी हिस्ट्री जानी और 140 सैंपल लिए। टीम के सदस्यों ने बताया कि 400 सैंपल एकत्र करना उनका लक्ष्य है। टीम में 6 लैब टेक्नीशियन शामिल हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि टीम ने पहले दिन 140 सैंपल लिए हैं। सैंपल में कोरोना की जांच के अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता की जांच की जाएगी। टीम का लक्ष्य दो दिन में 400 सैंपल लिए जाने हैं। टीम शनिवार को पूरे दिन फील्ड पर रहेगी।
विज्ञापन

आइसीएमआर कोरोना वायरस के प्रभाव और प्रकृति का पता लगाने में जुटी है। ताकि बीमारी से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें। आईसीएमआर कोरोना से निपटने के लिए पांच सूत्री एजेंडे पर काम कर रहा है। इनमें बीमारी के खतरे और उसकी प्रकृति को समझने के लिए निगरानी करना, किफायती जांच किट बनाना, दवा विकसित करना, अस्पतालों व निजी सुरक्षा उपकरणों का विकास और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed