{"_id":"586013ee4f1c1b2a41eeb6c8","slug":"highway-overbridge-near-the-sunken-road-traffic-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे ओवरब्रिज के पास फिर धंसी सड़क, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे ओवरब्रिज के पास फिर धंसी सड़क, यातायात बाधित
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
high way
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार देर रात लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक गड्ढा हो गया। इससे रविवार को कानपुर से लखनऊ की जाने वाली लेन पर यातायात बाधित रहा। कुछ दिनों पूर्व ही बनी सड़क का धंसना एनएचएआई के निर्माण कार्य पर सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित रायबरेली क्रासिंग पर आरओबी की सड़क शनिवार देररात धंस गई। इससे यहां पर करीब पांच फिट चौड़ा गड्ढा हो गया। गड्ढे में फंसकर कई वाहन खराब हुए तो कुछ पलटते बचे। जानकारी होने पर एनएचएआई के अधिकारियों/कर्मचारियों ने रविवार को गड्ढे के भीतर का डामर-गिट्टी निकालकर वहीं डाल दिया। इससे यहां से वाहनों के आवागमन में खासी दिक्कत हुई। पूरे दिन यातायता बाधित रहा। हाईवे पर लगातार आ कभी ओवर ब्रिज की स्लैब दरकने तो कभी सड़क टूटने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। मेंटीनेंस का काम देख रहे कंपनी के जेई रनवीर सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव से डामर हटना या गड्ढा होना आम बात है। जल्द ही इसे ठीक कराया दिया जाएगा।
विज्ञापन
----------------