फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   High speed bike collided with pole, young man died

Unnao News: पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

Fri, 28 Feb 2025 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
High speed bike collided with pole, young man died
बीघापुर। तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल में टकराने से चालक की मौत हो गई। पीछे बैठे साथी को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के नंदुलनखेड़ा गांव निवासी संतोष कुमार पासवान (42) मुंबई में शटरिंग का काम करता था। 15 दिन पहले वह घर आया था। बुधवार शाम गांव के बिंदादीन की बाइक से सब्जी खरीदने बाजार गया था। लौटते समय बाइक संतोष चला रहा था। गांव से पहले बद्रीलखन खेड़ा के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। संतोष का सिर खंभे से टकराने से वह गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बिंदादीन को मामूली चोटें आईं। भाई राकेश ने बताया वह तीन भाइयों में छोटा था। पति की मौत से पत्नी पुष्पा, भाई राजेश और बच्चों में मिथुन, सचिन और बेटी जूली बेहाल हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि बिजली पोल से बाइक टकराई थी। युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed