{"_id":"65cd22a88065747cc609b4b4","slug":"high-school-and-intermediate-answer-sheets-will-be-seen-in-different-colors-unnao-news-c-221-1-sknp1054-109978-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अलग-अलग रंग में दिखेंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अलग-अलग रंग में दिखेंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। नकल रोकने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में इस बार बदलाव किया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं में कोई गड़बड़ी, छेड़छाड़ या फिर बदलाव न हो इसके लिए बोर्ड ने पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं में नंबरिंग के साथ उनके रंग में भी अंतर किया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से परीक्षा की तैयारियों के तहत उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र जिले पर भेजे गए हैं। जिन्हें परीक्षा केंद्रों पर भेजा जा रहा है। परिषद से पहली बार अ उत्तर पुस्तिका के भीतरी पेजों पर नंबरिंग की गई है। ताकि परीक्षार्थी चाहकर भी अंदर के पन्नों में हेराफेरी नहीं कर सकेंगे। वहीं अ और ब उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पृष्ठ पर क्रमांक पड़ा होगा।
उत्तर पुस्तिकाओं को धागे से सिला गया है। इससे स्टेपलर निकालकर पन्ने जोड़े या बदले नहीं जा सकेंगे। इतना ही नहीं हाईस्कूल की अ उत्तर पुस्तिका डार्क ब्राउन और ब उत्तर पुस्तिका डार्क वायलट रंग की होगी। इंटरमीडिएट की अ उत्तर पुस्तिका डार्क पिंक और ब उत्तर पुस्तिका डार्क लाल रंग में वितरित की जाएगी। उत्तर पुस्तिका व कलापत्र के कवर और अंतिम पेज पर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश का लोगों सिक्योरिटी कोड के तहत छपवाया गया है। साथ ही अ उत्तर पुस्तिका के अंदर के पृष्ठ पर भी लोगों लगाया गया है।
विज्ञापन
बाबा जयराम दास इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र यादव ने बताया इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं पर रंग और उन पर नंबर उत्तर पुस्तिकाओं को अधिक सुरक्षित बनाएंगे। नई व्यवस्था में इनसे छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जा सकेगा।