{"_id":"61df06faa3417f626c61ae3c","slug":"health-unnao-news-knp674975022","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह पुलिसकर्मियों सहित 49 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह पुलिसकर्मियों सहित 49 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली में तैनात छह पुलिसकर्मियों सहित 49 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में फतेहपुर चौरासी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के तीन प्रशिक्षु भी शामिल हैं। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 209 पहुंच गई है। सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की हालत में सुधार होेने पर घर भेज दिया गया।
गंगाघाट कोतवाली में हुई एंटीजन जांच में छह पुलिस कर्मी सहित 10 कोरोना संक्रमित आए हैं। सिपाहियों के संक्रमित आने के बाद कोतवाली में 20 और पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए गए। फतेहपुर चौरासी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को एक प्रशिक्षु कोरोना पॉजिटिव निकला था। इसके बाद 15 प्रशिक्षुओं की जांच हुई। इसमें तीन प्रशिक्षु पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न मोहल्लों में आठ, मियागंज में एक, नवाबगंज में दो, सफीपुर में छह, सिकंदरपुर कर्ण में दो, बांगरमऊ में एक, हिलौली में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं।
हसनगंज में पांच, असोहा व बीघापुर में तीन-तीन, बिछिया में एक व हरदोई का एक व्यक्ति संक्रमितों में शामिल है। इतनी अधिक संख्या में संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की स्थिति के आधार पर होम आइसोलेशन व कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की प्रकिया शुरू की है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने लोगों से मास्क का प्रयोग और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।